लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ में डीएसपी ने ली तीन पुलिस थानों के सीएलजी सदस्यों की बैठक
डीएसपी कैलाश जिंदल ने गुरुवार की शाम कस्बे के सीओ कार्यालय में सर्किल के तीनों पुलिस थानों के सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। बैठक में लक्ष्मणगढ़, गोविन्दगढ़ तथा बड़ौदामेव एसएचओ भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार बैठक में सीएलजी सदस्यों ने तीनो कस्बों में मुख्य सड़क मार्गों पर अस्थाई अतिक्रमण के चलते बार बार जाम लगने की समस्या के बारे में अवगत करवाया।