तिजारा: भिवाड़ी में बाबा मोहन राम की 132वीं भव्य परिक्रमा संपन्न, जल संरक्षण व पर्यावरण संदेश के साथ हजारों भक्त हुए शामिल
Tijara, Alwar | Nov 23, 2025 भारत विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार सुबह 8:00 बजे बाबा मोहन राम की 132 वीं वार्षिक परिक्रमा का भव्य आयोजन किया गया। इस विशाल शोभायात्रा में शहर के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। परिक्रमा के दौरान जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रमुखता से दिया गया। परिक्रमा में बेलपत्र के पौधे लगाने के धार्मिक एवं आध्यात्मिक लाभ भी बताए गए। भंडारा भी आयोजित हुआ।