कासगंज: न्यायालय से तारीख कर लौट रहे युवक पर पारिवारिक विवाद में हुआ जानलेवा हमला
सहावर कस्बे में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां न्यायालय से लौट रहे युवक पर ससुराल पक्ष के लोगों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। घायल अमित कुमार को सूचना पर पहुंची 112 पीआरबी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक को जबरन बाइक पर बैठाकर हमला किया।