जगाधरी: जोगिंदर नगर में पीने का खराब पानी आने के चलते कॉलोनी वालों ने प्रशासन से लगाई गुहार शिकायत पर नहीं निकला हल
निशा रानी ने बताया इसको लेकर वह अपनी वार्ड पार्षद के साथ अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। मगर पिछले कुछ दिन से ज्यादा ही खराब पानी आ रहा है। जिसे पीने के बाद उन्हें बीमारी फैलने का डर भी लग रहा है। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से इसमें संज्ञान लेने की मांग की है। अन्य आने वाले समय में बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।