जगाधरी: भाजपा की ओर से तीसरी बार यमुनानगर से विधायक को टिकट दिए जाने से नाराज नेताओं ने 51 सदस्यों की कमेटी बनाकर की मीटिंग
भाजपा के टिकट बंटवारे के बाद पार्टी में कार्यकर्ताओं के द्वारा इस्तीफा दिए जा रहे हैं। वहीं रादौर के बाद यमुनानगर विधानसभा सीट के ऊपर भी 51 सदस्यों की कमेटी बना करके इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जिला अध्यक्ष और पूर्व मेयर के प्रति ज्यादा नाराजगी है जिसको लेकर आने वाले समय में वह आजाद उम्मीदवार के रूप में प्रत्याशी भी उतार सकते हैं।