अमवा हुसैनपुर स्वास्थ्य केंद्र पर एक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। महिला चिकित्सक डॉ. श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस मेले में क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेले के सफल संचालन में मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्वेता श्रीवास्तव के साथ फार्मेसिस्ट राज मनी चौधरी, स्टाफ नर्स श्वेता अनुरागी, लैब टेक्नीशियन रहे।