बहरोड़: बहरोड़ में रक्तदान शिविर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री, बोले- मोदी सरकार ने 11 साल में देश को आगे बढ़ाया
Behror, Alwar | Jul 5, 2025 अलवर सांसद व पर्यावरण एवमं वन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को शाम 5 बजे रक्तदान शिविर कार्यक्रम में पहुँचे। भूपेंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए नई पीढ़ी को मानसिक,शारीरिक और बौद्धिक रूप से तैयार करना होगा। वे नारनौल रोड पर आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए।