जगाधरी: सुदर्शन फाउंडेशन के 3 वर्ष पूरे होने पर प्यारा चौक पर भंडारे का किया आयोजन यमुनानगर विधायक रहे मुख्य अतिथि
संदीप बजाज ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की याद में 3 साल पहले यह संस्था को शुरू किया था। आज उसके 3 वर्ष पूरे होने पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के साथ में वर्तमान मेयर मदन चौहान समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद व भाजपा के जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे।