गुरुवार को मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोनी में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमे दो पक्ष के कुल 10 लोग घायल हो गए थे, घटना की सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल अपनी टीम के साथ ग्राम चंदोनी रवाना हुए और घायलों को थाना मोबाइल और 112 से मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया