शनिवार शाम 5 बजे के लगभग दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया लट्टू गांव में फूलडोल मेले जुआरियों के फड़ लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हर वर्ष की तरह पलिया लट्टू गांव का मेला लगा है। मेले में जमकर जुआ हो रहा है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है।