उज्जैन शहर: कोठी पैलेस स्थित कार्यालय में अजाक्स ने मनाई रमाबाई अंबेडकर की जयंती
कोठी पैलेस स्थित अजाक्स कार्यालय पर अजाक्स जिला उज्जैन द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ आर एल परमार के नेतृत्व में रमाबाई अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अजाक्स के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। शनिवार 12:00 के लगभग मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के अवसर पर अजाक्स ने रमाबाई अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।