भरतपुर: भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी स्कीम नंबर-13 में मकान तोड़ने पर BDA के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी स्कीम नंबर-13 में मकान तोड़ने की कार्रवाई कर रही है। बुधवार को BDA की टीम मकान तोड़ने के लिए पहुंची। लेकिन एक मकान और नींव भरी दीवारें तोड़ने के बाद लोगों के विरोध को देखते हुए टीम को वापस लौटना पड़ा। इस कार्रवाई से नाराज लोग गुरुवार को BDA पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।