भरतपुर: पूर्व मंत्री और भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर शहर की कॉलोनी का दौरा किया
पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर दौरे के दौरान शहर की जसवंत नगर व विजय नगर कॉलोनी में पानी की समस्या की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थानीय लोगों की पानी की समस्या का समाधान करने के लिये ट्यूबैल लगवाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने अन्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का दौरा किया