अन्ता: अंता विधानसभा उप चुनाव में आठवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया अभी भी आगे
Antah, Baran | Nov 14, 2025 अंता विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया आठवें राउंड में आगे चल रहे हैं। शुक्रवार सुबह 10.52 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद जैन भाया को आठवें राउंड में 29730 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 20716 तथा निर्दलीय नरेश मीणा को 24075 मत मिले।