आगर में रविवार शाम करीब 4 बजे कानड़ मार्ग पर तुलजा सरोवर में मछली पकड़ने उतरे दो युवकों की डोंगी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में सुजल नामक युवक तैरकर बाहर निकल आया, जबकि उसका साथी नरेन्द्र उर्फ बाबूराम पिता प्रभुराम, निवासी अहीर मोहल्ला, तालाब में डूब गया। तैरकर बाहर आए सुजल की तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।