इटावा: बढ़पुरा के असवा कछार गांव में बिजली चोरी के तार में करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Mar 31, 2026 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के असवा गांव में मंगलवार शाम साढ़े 6 बजेखेत पर काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने हादसे के पीछे अवैध रूप से डाली गई बिजली की कटिया को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान असवा गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप पुत्र नवमी लाल मंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।