नवाबगंज: बाराबंकी के लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौपुला पुल के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, युवक की हुई मौत
बाराबंकी के लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौपुला पुल के पास बीती बुधवार व गुरुवार की रात्रि करीब 12:30 बजे देवा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहंजर निवासी वली मोहम्मद पुत्र साबित अली मैसूर अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने गए थे। वह रात में हाइवे किनारे मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।