बमोरी: शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रण करने वाले सकतपुर निवासी रामजीवन लोधा को भेजा गया सिविल जेल
Bamori, Guna | Feb 27, 2024 अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश सावले द्वारा बेशकीमती शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले रामजीवन लोधा को सिविल जेल भेजा गया। ग्राम सकतपुर की बेशकीमती शासकीय भूमि सर्वे नं0 154 रकबा 2000 वर्गफीट भूमि पर रामजीवन उर्फ रामजीलाल पुत्र ओमप्रकाश लोधा नि० सकतपुर द्वारा अवैध अतिक्रमण कर पक्की दुकान बनाकर मेडीकल व्यवसाय संचालित कर रहा था।