एगारकुंड: कालीमंडा स्थित जल सहिया कार्यालय में जलकर वसूली में आ रही समस्याओं को लेकर जल सहियाओं ने की प्रेस वार्ता
एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र की 11 पंचायतों की जल सहियाओं द्वारा कालीमंडा स्थित जल सहिया कार्यालय में जलकर वसूली में आ रही समस्याओं को लेकर बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी जल सहियाओं ने कहा कि पंचायतों में जलकर वसूली नियमित ना होने के कारण सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति करने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं, सरकार द्वारा लगातार काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है।