हैदरगढ़ क्षेत्र में स्थित करीब 500 साल पुराने ऐतिहासिक श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार व बुधवार की मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे करीब 25 लाख रुपए की चोरी हो गई। चोर ने मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग के ऊपर लगे करीब 9 किलो चांदी के अरघे को उखाड़ लिया। दान पात्र तोड़कर पैसे चुरा लिए। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को चोर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।