ओबरा: जुगैल थाना क्षेत्र के अलउर गुरदह गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर 1:00 बज जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत अलउर गुरदह गांव में मोटर चालू करने के दौरान अचानक इलेक्ट्रिक करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया जिसे तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए लाल धारी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया