शाहजहांपुर: होली से एक दिन पहले अनोखे लाट साहब के जुलूस का रिहर्सल किया गया, पुलिस कर्मियों ने रस्सियों का घेरा बनाया
दरअसल होली से एक दिन पहले लाट साहब के अनोखे जुलूस का रिहर्सल किया गया। पुलिस प्रशासन ने जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दो महीने पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। आसपास के जिलों से भी पुलिस बल शाहजहांपुर पहुंच गया है। शहर के जुलूस मार्ग पर हुए इस रिहर्सल में पुलिसकर्मियों ने रस्सियों का घेरा बनाया। इसके भीतर आयोजक एक जीप पर सवार होकर चले, ठीक