फिरोज़ाबाद: पीडी जैन ग्राउंड में भगवान महावीर जयंती महोत्सव में भजन सम्राट रुपेश जैन द्वारा भजन संध्या का आयोजन
फ़िरोज़ाबाद शहर के पीडी जैन ग्राउंड पर एक शाम महावीर के नाम कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान भजन सम्राट रुपेश जैन द्वारा एक से बढ़कर एक भजनो की प्रस्तुति दी गयी। भजनो को सुनकर भक्त भगवान महावीर की भक्ति में डूब कर झूमते नचाते नजर आये। कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर के जयकारों से पूरा बतावरण गुंजायमान हो गया।