बसना: बसना से 34, सरायपाली से 55 सहित जिले से कुल 158 तीर्थयात्री जय श्रीराम के जयघोष के साथ अयोध्या के लिए हुए रवाना
महासमुंद : श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज महासमुंद जिले से कुल 158 तीर्थ यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक निवास से तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ उनकी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।