महिदपुर: महिदपुर नगर की गायत्री कॉलोनी में सड़क पर बहते पानी के कारण बाइक चालक गिरकर घायल हुए
महिदपुर। मामला नगरीय सीमा से लगी कॉलोनी गायत्री कॉलोनी का है जहां पर न तो नगरपालिका काम करवा रही है न ही भीमाखेड़ा पंचायत।नालियां का पानी रोड पर बहकर निकल रहा है रोड कच्चे होने से फिसलन के कारण रहवासियों का पैदल चलना दूभर हो रहा है है वहीं बाईक चालक भी फिसलन में गाड़ी स्लिप होने से गिरकर घायल हो रहे है। जिम्मेदारों की अनदेखी से कोई बड़ा हादस हो सकता है।।