अम्बाला: केसरी गांव के पास स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Jan 29, 2025 केसरी गांव के पास सुबह के समय एक सड़क दुर्घटना में अश्वनी सैनी (21) की मौत हो गई। वह अपने भाई अभिमन्यू सैनी के साथ मोटरसाइकिल पर केसरी स्थित पीरामिड फूड कंपनी जा रहे थे। केसरी स्टेशन से 500 मीटर आगे तेज रफ्तार स्कूल बस ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर सड़क पर गिर गए। अश्वनी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहाँ उस की मौत हो गई