बस्ती जिले की हरैया तहसील ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है ।आईजीआरएस निस्तारण में हरैया तहसील ने प्रदेश में नंबर वन मुकाम हासिल किया है । एसडीएम हर्रैया सत्येंद्र सिंह ने कर्मियों को सम्मानित किया और कहा कि सभी के प्रयास से यह मुकाम हासिल हो पाया है।