मिर्ज़ापुर: उमरिया गांव निवासी बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से तीन लोगों के खिलाफ की शिकायत, कहा- तीनों ने उसकी जमीन पर किया कब्जा
हलिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी कृपा शंकर ने जिलाधिकारी को गुरुवार की सुबह 11:00 बजे पत्र सौंपकर तीन लोगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। तीनों व्यक्ति हलिया थाना क्षेत्र के मुड़पेली गांव के रहने वाले हैं। संपूर्ण समाधान दिवस व अधिकारियों के यहां पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से न्याय की गुहार लगाई है।