मिर्ज़ापुर: मवई कला में खेत में मसूर काट रहे दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलसे, मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती
हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में गुरुवार की सुबह 9:30 बजे के करीब आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में मसूर काट रहे दो युवक झुलस गए। परिजन निजी साधन से मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे।दोनों गंभीर रूप से झुलसे युवकों का चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा इलाज किया जा रहा है। गांव निवासी हिमांशु और सच्चिदानंद दोनों झुलसे हैं।