मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्लापुर की रहने वाली एक महिला को दबंग ने मारा पीटा मुकदमा दर्ज
सिल्लापुर की रहने वाली। रूपवती ने पुलिस को तहरीर दी है। वह अपने खेत पर जा रही थी तभी गांव का ही रहने वाला दबंग उसको गंदी-गंदी गालियां देने लगा और मारने पीटने लगा। रूपवती का कहना है कि दबंग उसके खेत पर कब्जा करना चाह रहा है। जिसकी शिकायत वह कई बार तहसील व थाने में कर चुकी है। दबंग हरपाल सिंह महिला और उसके परिवार पर कई बार जानलेवा हमला भी कर चुका है।