बांदा: लामा गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, डॉक्टर ने जिला अस्पताल से किया रेफर
Banda, Banda | Feb 11, 2026 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लामा गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों नें उसे बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टर के द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया है। युवक बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लामा गांव का निवासी है।