आज़मगढ़: निजामाबाद मोड़ पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार 4 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र के गांव जाफरपुर की निवासी शकीला बानो ने बताया कि मोहम्मद शोएब ससुराल जाकर के बुधवार को घर वापस आ रहे थे। एक बाइक पर चार लोग सवार थे। रानी की सराय निजामाबाद मोड़ पर कार की चपेट में आने से बाइक पर सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने वाले के नाम मोहम्मद शोएब, जास्मिन बानो, मोहम्मद आतिफ, परवीन बानो हैं।