कोतवाली थाना क्षेत्र में दो पुलिस कांस्टेबलों ने गुम हुए पर्स को उसके मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार, थाना दोवड़ा क्षेत्र के घटाऊ निवासी दंपती जवाहरलाल कटारा एवं उनकी पत्नी कलावती कटारा करीब 20 दिन पूर्व डूंगरपुर आए थे। इस दौरान उनका नकद राशि व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स गुम हो गया था।