बरेली: बिहार मान नगला के लोगों ने श्मशान भूमि पर कब्जे को लेकर डीएम से की शिकायत
थाना इज्जत नगर क्षेत्र के बिहार मान नगला निवासी क्षेत्रवासियों ने श्मशान भूमि की जमीन पर कब्जे को लेकर डीएम से की शिकायत।जहां उनके द्वारा शिकायती पत्र देते हुए बताया गया कि शमशान भूमि के पास कुछ लोगों ने दुकान मकान व दूध की डेरी बना रखी है और कुछ लोग अवैध कब्जा करके विक्रय कर रहे हैं।आसपास की कॉलोनी वालों ने उसमें अपना सारा पानी भी छोड़ रखा है।