मुरैना नगर: पेपर देकर लौटते समय बरेह के पास दो बाइकों की टक्कर, 12वीं के छात्र समेत तीन दोस्त घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
मुरैना के अम्बाह से 12वीं पेपर देकर लौट रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार हो गए।बरेह गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छात्र विकास प्रजापति सहित तीनों घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया। विकास को भर्ती कर इलाज जारी है,जबकि उसके दोनों दोस्तों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।