जिले के अंजनियां चौकी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर वृक्षारोपण करा रही महिला सरपंच सरिता परस्ते के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सरकारी जमीन पर पौधा लगाने से रोकने के लिए गांव के ही कुछ दबंगों ने सरपंच के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। जिसका वीडियो आज शनिवार की शाम 6 बजे वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी महिला सरपंच का दुपट्टा खींचकर मारपीट करते नजर आ र