गुमला: फुटकर तोड़ते समय गिरने से महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Mar 9, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरिया पहाड़टोली निवासी चंपू देवी 50 वर्ष सोमवार की सुबह फुटकल तोड़ने के दौरान अचानक मुंह के बल जमीन पर गिर गईं। गिरने से उनके चेहरे और शरीर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद परिजनों और आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।