अस्सी घाट पर छठ पूजा की तैयारियां शुरू, दुर्व्यवस्थाओं के बीच महिलाओं ने संभाली कमान, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
Sadar, Varanasi | Oct 22, 2025 वाराणसी। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां काशी में जोरों पर हैं। बुधवार को अस्सी घाट पर सुबह से ही छठ व्रत करने वाली महिलाएं पहुंचने लगीं और अपने-अपने स्थानों को घेरकर बेदियां (वेदी) बनाने में जुट गईं।