शनिवार को 5 बजे जमीन दिलाने के नाम पर एक महिला से 65 हजार रुपये की ठगी और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी महिला व उसके परिवार पर धोखाधड़ी, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कौशल्या और उसके बेटे बहू के खिलाफ केस दर्ज।