रामपुर: मंगलवार को AAP के डेलिगेशन ने संभल हिंसा मामले में मंलायुक्त को ज्ञापन सौंपा
Rampur, Rampur | Dec 3, 2024 मंगलवार को दोपहर एक बजे के आसपास बरेली गेट स्थित कार्यालय से प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का एक डेलिगेशन संभल हिंसा मामले पर मुरादाबाद मंडल आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचा। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की गई साथ ही सांसद ज़िया उर रहमान बर्क और सुहैल इक़बाल सहित अन्य बेगुनाहों का नाम मुक़दमे से हटाने की माँग की।