रातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम नया टोली, पंचायत तिगरा स्थित रामावती वृद्धा आश्रम में सोमवार 15 दिसंबर 2025 समय 12 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो संयोजक मंडली के सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, रातु प्रखंड अध्यक्ष जीतनंदन महतो, उपाध्यक्ष सुरज प्रमाणिक एवं सह सचिव एन.के यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।