बरडीहा: दलेली गांव के पास टेंपो व स्कूटी की टक्कर में 4 महिलाओं समेत 5 घायल, बरडीहा की महिला भी शामिल
Bardiha, Garhwa | Apr 22, 2026 गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव के समीप बुधवार को टेंपो व स्कूटी की टक्कर में चार महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के तरके गांव निवासी शिवनाथ साव की पत्नी सतवंती देवी, ऋषि प्रसाद की पत्नी वीणा देवी, टेंपो चालक कन्हाई साव का पुत्र विजय साव, गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के बरगांवा गांव निवासी