आरा: करजा गांव में बाढ़ के पानी में डूबे अधेड़ का शव दूसरे दिन बरामद, पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Sep 21, 2024 बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव में बाढ़ के पानी में डूबे अधेड़ का शव दूसरे दिन बरामद किया गया है। उनका शव बिहिया थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव से शनिवार की सुबह बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव निवास स्व.दुलारचंद भगत के 45 वर्षीय पुत्र निर्मल भगत है एवं वह पेशे से फूल दुकानदार थे व करजा बाजार पर फूल दुकान चलाते है।