अमरोहा: अमरोहा में तेंदुए की दहशत बरकरार, कांठ रोड पर आम के बाग में दिखाई दिया तेंदुआ, बना दहशत का माहौल
Amroha, Amroha | Apr 3, 2025 अमरोहा जिले में कई महीने से तेंदुए की दहशत लगातार बरकरार हैं। तेंदुआ जिले के अलग-अलग स्थान पर लगातार दिखाई दे रहा है और इस तेंदुए की दहशत के चलते लोग खेतों पर अकेले जाने से डरते हैं। वन विभाग अभी तक तेंदुए को पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है। आज गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे गांव पैगंबरपुर निवासी मोहित बाइक से अमरोहा से घर जा रहा था।