बीसलपुर: महुआ मोड़ पर मेला देखकर वापस लौट रहे ग्रामीणों की ईको कार पलटी, तीन बच्चों सहित पांच लोग हुए घायल
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात्रि मेला देखकर अपने घर वापस जा रहे ग्रामीणों की ईको कार आवारा गोवंश को बचाने के प्रयास में गांव के मोड पर पलट गई जिससे ईको में सवार तीन बच्चों सहित 5 लोग घायल हो गए सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है