रामपुर: मोदी फैक्ट्री प्रशासन की वादा खिलाफी को लेकर भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने डीएम को कार्येवाही के लिए दिया ज्ञापन
Rampur, Rampur | Sep 12, 2024 भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मोदी फैक्टरी प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने कहा है कि मोदी फैक्ट्री ने जब किसानों की ज़मीन लीज पर ली थी तब तमाम वादे किए थे अब कोई भी वादा पूरा मोदी फैक्टरी प्रशासन पूरा नहीं कर रहा, किसानों के वादे पूरे नहीं किए गए तो हम आंदोलन करेंगे