सिंघिया थाना क्षेत्र के बेलाही में रविवार को मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकल गई। ताजिया मिलन को लेकर आपस में ही दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनल कुमारी पहुंची और मामले को शांत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया की ताजिया मिलन को लेकर ही किसी बात के लिए विवाद हो गया। घटना समय करीब 3:00 बजे की बताई गई है।