महाराजगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम रोजगार सेवकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बीएलओ पद पर नियुक्ति का किया विरोध
गुरुवार को 3 बजे उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर जिले में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पद पर प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का विरोध जताया। संगठन ने मांग की है कि बीएलओ के रूप में पहले से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहुओं को ही यह जिम्मेदारी दी जाए।