राजगढ़: राजगढ बस स्टैंड से बस ऑपरेटर का अपहरण कर कुल्हाड़ी, सरियों व डंडों से मारपीट का आरोप, राजगढ थाने में मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | Mar 25, 2026 राजगढ के बस स्टेण्ड से दिनदहाड़े बस ऑपरेटर का अपहरण कर कुल्हाड़ी, सरियों और डंडों से मारपीट करने के आरोप का गंभीर मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने घटना को गंभीर मानते हुए 07 नामजद व 5-7 अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 25 मार्च दोपहर 12 बजे की है। मुकेश कुमार पुत्र विजय कुमार (मांगला) ने मामला दर्ज करवाया है।