उरई: डकोर थाना पुलिस ने मुकदमे में फरार चल रहे कबीर को गिरफ्तार किया, की विधिक कार्यवाही
Orai, Jalaun | Mar 27, 2025 गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डेकोर थाना पुलिस के मामले की जानकारी देते हुए बताया, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था और फरार चल रहा था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है।